आप रतलाम में सुनते आये होंगे “गैर निकलेंगी, गैर निकलेगी” और जब निकले तो गैर का रंग देखने लायक था। हर रंग, हर वर्ग और हर तरह के लोग नाचते गाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से निकले। कही गाने कही फव्वारे कही डी.जे. पर थिरकते लोग, गैर का जुलुस और रंगपंचमी के दिन हर तरफ यही माहौल शहर के मुख्य चौराहों पर दिखाई दे रहा था। घास बाजार और दो बत्ती चौराहे पर देर शाम तक टैंकर से प्रेशर से रंगों की बारिश होती रही। इसमें सभी लोगों ने मिलजुल कर होली के गानों पर थिरकते हुए एक दूसरे को जमकर रंग लगाया।

डिजिटल मीडिया इ खबरटुडे और दोबत्ती रंगारंग मंच के संयुक्त तत्वावधान में दोबत्ती चौराहे पर रंगों के फौव्वारे लगाए गए थे। सुबह दस बजे से ही लोगों में मस्ती करने का जोश दिखाई दे रहा था। रंगपंचमी का आनन्द लेने के लिए सुबह से ही लोग पहुंचे ll थे। होली गीतों की धुनों पर रंगों की फुहारों के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। यहां बडी संख्या में युवक, महिलाएं और नन्हे बच्चे भी उपस्थित थे। युवक, महिलाएं और बच्चे अपने अपने ग्रुप में रंगपंचमी का आनंद ले रहे थे।
मौके पर मौजूद टैैंकरों से लगातार पानी की फुहार सप्लाय हो रही थी ताकि लोगों को निरन्तर एक अलग आनंद मिल सके। इतना ही नहीं कुछ टैंकरों में तो गुलाल मिक्स पानी का छिड़काव किया गया।
अधिक संख्याओं में युवकों, महिलाओं युवतियों और बच्चे इसमें शामिल हुए और रंगों की बारिश में भीगते हुए होली गीतों पर थिरकते हुए आनंद लिया।
आयोजनकर्ता इ खबरटुडे, समाजसेवी संजय अग्रवाल ,कमलेश मोदी, भाजपा नेता रवि जौहरी, कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा, समाजसेवी संजय जैन जेवीसी, सौरभ सोनी, कुन्दन वर्मा भाजपा नेता विजय सिंह चौहान आदि ने आयोजन को सफल बनाने के लिए रतलाम के नागरिकों,आयोजन में सहयोग करने वाले सहयोगकर्ताओं, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन आदि का आभार व्यक्त किया है।