रतलाम शहर के दिवंगत कांग्रेस नेता एव पूर्व एन एस यु आई अध्यक्ष वासिफ़ क़ाज़ी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पूर्व कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया और मीनाक्षी नटराजन रविवार को क़ाज़ी हाउस पंहुचे। वरिष्ठ नेताओं ने क़ाज़ी परिवार के सदस्यों से भेंट कर दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया सहित ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह अठाना, एडवोकेट कपिल मजावदिया, सोनू व्यास आदि भी उनके साथ थे। कांतिलाल भूरिया के साथ पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन भी रविवार शाम को क़ाज़ी हाउस पंहुची उनके साथ कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष और वासिफ़ क़ाज़ी के छोटे भाई सोहेल काजी, लियाकत अली काजी व काजी परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की। वरिष्ठ नेताओं ने स्व. वासिफ काजी द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।