डायोसिस आफ नागपुर चर्च आफ इंडिया के द्वारा आरडिनेशन सेरेमनि संपन्न।

चर्च आफ इंडिया पालम नई दिल्ली में डायोसिस ऑफ़ नागपुर के पादरियों का आरडिनेशन कार्यक्रम चर्च ऑफ़ इंडिया के मेट्रोपोलिटन बिशप डॉ. रजनिश मैथ्यू, डायोसिस ऑफ़ नागपुर के बिशप डॉ. अनिल सैमुएल और डायोसिस ऑफ़ ट्रावनकोर कोचीन के बिशप भूप सिंह की उपस्थिति एवं प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह में पालम चर्च में संपन्न हुआ। इस ऑर्डिनेंशन कार्यक्रम में पास्टर मिस भारती पटेल,‌ पास्टर रूबेन चौहान एवं पास्टर गौरव विलियम को आरडिनेशन देकर रेवरेंड पदवी प्रदान की गई साथ ही भारतीय संविधान और भारत सरकार एवं देश के कानूनों का पालन करते हुए
जनसेवा, देशसेवा, देशप्रेम, संकल्प के साथ इसाई धर्म के अनुयायियों धर्मावलंबीयों के धार्मिक संस्कारों को विधिसम्मत 1927 के चर्च एक्ट एवं कांस्टीट्यूशन कैनन रेगुलेशन के नियम पालन के साथ संपन्न करवाने के लिए अधिकृत किया गया।

क्या है चर्च एक्ट?

डायोसिस ऑफ नागपुर के बिशप डॉ अनिल सैमुएल

डायोसिस ऑफ नागपुर के बिशप डॉ अनिल सैमुएल ने बताया कि चर्च ऑफ इंडिया 1927 के चर्च एक्ट,1929,1948, के भारत सरकार के ग़जेट नोटिफिकेशन के साथ पार्लियामेंट द्वारा पारित बॉडी है जो देश में स्वतंत्रता पूर्व में ब्रिटिश कालीन चर्च ऑफ इंग्लैंड इन इंडिया एवं स्वतंत्रता के बाद चर्च ऑफ इंडिया सी आई पी बी सी के नाम से कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *